Tuesday, 12 June 2012

जिन लोगों ने मुझको मारा ,रख कर बीच बाजार में ,
कर पाए हम बुरा न उनका , हम तो  थे मंझधार में |
प्यार भरा था दिल में इतना, नफरत कि थी जगह नहीं ,
फिर कैसे दुत्कारें उसको जो था दिल और जान में|
दुनिया  का दस्तूर यही है अपना करके ठुकराना ,
इसलिए ये आँखें नम थी

बस तुम्हारे लिए



बस यही एक अब ख्वाब बाकि मेरा ,
उसकी  बाँहों में हर रात ढलने लगे ,
वो मुझे अपने काँधे पे सर रखने दे ,
और खुशियों के परचम लहरने लगे |
                               बस यही एक अब ख्वाब बाकि मेरा |                    
दूरियां खत्म हों , फासले हों फ़ना ,
वो मेरे बन के दिल में उतरने लगे ,
सारी दुनिया चले उनके पीछे मगर ,
वो  मेरे साथ दुनिया में चलने लगे |
                               बस यही एक अब ख्वाब बाकि मेरा|
अब यही स्वप्न है इन थकी आँखों का ,
कोई भी अब कहीं हमको दिखता नहीं ,
चाँद में वो दिखे और सितारों में भी ,
फूल बन कर वो मुझमे महकने लगे |
                                बस यही एक अब ख्वाब बाकि मेरा|
कल तलक कोई रिश्ता नहीं था जहाँ ,
आज वो सबसे मुझको ज़रूरी लगा ,
सांस  वो बन गए जिस्म वो बन गए ,
और सीने में दिल बन  धड़कने लगे |
                               बस यही एक अब ख्वाब बाकि मेरा|

Monday, 11 June 2012

आख़िरी अल्फाज़

कहने को बहुत कुछ है मगर कह न सकेंगे ,
इल्ज़ाम पुराने दुबारा सह न सकेंगे |
बातें जो बीत जाती है वो लौटती नहीं ,
दीवाने थे दीवाने हैं दीवाने रहेंगे |
कहने को बहुत कुछ है ..............................|
तू  भूल नहीं है कि जिसे भूल जायें हम ,
हम तेरे लिए जीते थे तुझ पर ही मरेंगे ,
कहने  को बहुत कुछ है .............................|
एक दौर वो होगा कि मेरी गोद में सर रख ,
दरिया तेरी आँखों से समंदर से बहेंगे |
कहने को बहुत कुछ है .............................|
जिस रोज नहीं होंगे तुझे याद आयेंगे ,
शिकवा भी न करेंगे शिकायत न करेंगे ,
कहने को बहुत कुछ है ...........................|
इन  शर्तों पे हमको दिया था प्यार उन्हों ने ,
हम दूर रहेंगे कभी न साथ चलेंगे ,
कहने को बहुत कुछ है ............................|
अब खत्म हैं हम और मेरी सांस भी मद्धम ,
चुपचाप उसे देखेंगे और कूच करेंगे ,
कहने को बहुत कुछ है ............................|
अब ज़िंदगी भी बोझ सरीखी हमें लगे ,
मर जायेंगे तो उसके सदा पास रहेंगे ,
कहने को बहुत कुछ है मगर ....................|
कैसे मिलेगा हमको वो आसान राह से ,
उसको खुदा बना लिया जो था इंसान काम से |
कहते हैं काट देती  है पत्थर का दिल भी वो ,
बहती है जो नदी ह्रदय तूफ़ान थाम के  |
मुझको तो ख्वाब देखने के पंख दे के वो ,
उड़  भी चुका है मेरी नींदें उजाड़ के |
तकते रहे हम चाँद आसमान का यहाँ ,
वो खुश है किसी और को अपना सा मान के |
एक रोज नहीं, रोज ही पहलू में था मेरे ,
जो आज मुझसे रूठ के बैठा है जान के |
कोई मना के उसको मुझे सौंप के ला दे ,
हम ज़िंदगी भी हार देंगे उसके वास्ते |

Sunday, 10 June 2012

तेरे सीने से लग के रोई थी मेरी आँखें ,
सबने समझाया था तू लूट के ले जायेगा ,
मेरा  जीवन , मेरे सपने और मेरी सांसे |
तेरे सीने से लग के रोई थी ..................|
बेसबब करते रहे हम तेरी ख्वाहिश का गुनाह ,
बेसबब बढ़ती रही तेरी लगाई घातें ,
तेरे सीने से लग के रोई थी .................|
ये तुझे इल्म था कि सच ही ज़िंदगी है मेरी ,
फिर भी तुमने बनाई हमसे बेवजह बातें ,
तेरे सीने से लग के रोई थी ................|
तुझको माना था खुदा तुझपे एतबार किया ,
बस इसी दर्द से गुज़री हैं हमारी रातें ,
तेरे सीने से लग के रोई थी मेरी आँखें |

Saturday, 9 June 2012

हमें  पाने कि चाहत में कोई बेताब रहता था ,
खुदा से वो दुआ करता था और बेबात रहता था |
वो कहता था ज़माने से बहुत खुश है मगर फिर भी ,
वो रातों को सिसकता था सदा फ़रियाद करता था |
उसे लगता था उसके हों नहीं पायेंगे हम फिर भी ,
हमें अपना समझ कर हक जताता था  झगड़ता था |
वो मुझसे कहता था हर बात पूरी हों नहीं सकती ,
मगर एक मांग पर मेरी सितारे तोड़ सकता था |
हमें दिखलाता था दिल कि जगह पत्थर सजाये है ,
मगर वो इस तरह से प्यार को झुठलाया करता था |
जो किस्मत अपनी न मिलती तो हम फिर साथ क्यूँ होते ?
जिसे समझाता था मैं ये उसे मैं प्यार करता था |
कि अब तुझसे कभी ऐ दोस्त शायद मिल न पाऊँगा
मगर तुझको कभी भी मैं न अब समझा ये पाऊँगा
कि कोई क्यूँ नहीं है चाहता कि मैं मिलूँ तुझसे
ये साजिश है किसी कि ये तुझे जतला न पाऊँगा |