Sunday, 17 June 2012

मौन के शब्द

मौन के भी आज मैंने शब्द सुने हैं ,
और उसके साथ नए ख्वाब बुने हैं|

बोलता तो कुछ नहीं बस साथ चलता है ,
ज़िंदगी में ऐसे फसाने न सुने हैं |

आज पहली बार मैंने शख्स वो देखा ,
जिसने खुद ही दर्द के पैमाने चुने हैं |

कौन कहता है कि फफक कर वो रोया था ,
जिसके पैरों ने हमारे ज़ख्म चुने हैं |

उसकी  मुस्कुराहटों और उसकी अदा में , 
ज़ख्म ले के प्यार के अफ़साने बुने हैं |

कोई

इश्क बस दर्द है इसकी दवा नहीं है कोई
आँख सोयी नहीं है जब से मिला है कोई |
वो तो तार्रुफ को ताल्लुकात समझ बैठे हैं ,
इतनी जल्दी नहीं दिल से मेरे जुडता है कोई |
मुद्दतों साथ रहे फिर भी वो समझे न हमें ,
उनके  अतिरिक्त मेरे दिल को सताता न कोई |
आज हम दूर हैं उनसे मगर यकीं  है ये,
उनको भी मेरी कभी याद दिलाता है कोई |
ज़िंदगी पर तो वर्के चांदनी लगाई मगर ,
दिल के ज़ख्मो को हमें आके दिखता है कोई |
लौट आ मीत मेरे तेरे बिन अकेले हैं ,
अब तो तेरी ही झलक मुझको दिखता है कोई |
क्यों यकीं कर न सका हम तो तेरे बन के रहे ,
क्यूँ सवालों के ये जंजाल बनाता है कोई |
वक्त रहते तू अगर लौट के आया न इधर ,
तो मेरी मौत पे भी फूल चढ़ायेगा कोई |
बोल कर देख लिया प्यार दे के देख लिया ,
अब मेरे मौन के भी शब्द सुनाएगा कोई |

प्रेम

मुरली भी राधा से जल गयी
बोल उठी ये बोल ,
मैं तो संवारे के  सम्पुट पर
लग कर हुयी बेमोल
पर राधा का मोल ये जग कैसे नापेगा ,
मन लग कर कान्हा के 

वो तो हों गयी है अनमोल |

बस तुम जैसे लोगों ने उसको मारा है ,

दूसरों का हित

आज तुम्ही ने मार दिया 
उसकी  उन अच्छाइयोंको
जिन्हें देख
तुम उसके करीब आये थे ,
जिनके कारण तुमने ,
उसे अपनी अर्धांग्नी स्वीकारा था ,
वो तो सदा से ऐसी ही थी ,
सदा लोगों के हित के लिए खुद को जलाती,
जब जब वो तुम्हारे लिए जली,
तुम्हारे लिए भली बनी 
तब तब तुमने उसे सराहा ,
उसे ईश्वर कि अनुपम कृति बताया 
जो तुम्हे किस्मत से मिली थी |
पर आज 
उसे  उसकी भावनाओं पर अंकुश 
लगाने को बोला है तुमने ,
कैसे जियेगी 
वो अपने 
अर्थ को खो कर 
जो सदा से 
दूसरों का हित
करने से जुडा था |
जी लेने दो उसे उसकी खुशी
जो सत्यम शिवम सुन्दरम ,
और ओम् नमः शिवाये ,
मंत्रो जैसी है 
कर लेने दो उसे उसके मन का ,
पूर्ण कर लेने दो उसे उसका जीवन 
जिस हेतु वो आयी है 
कर लेने दो खुद को खत्म कर 
उसे दूसरों का हित|

सती का आत्मदाह

आज वो खत्म हुयी है ,
जो दुनिया कि बुराइयों के बाद भी
उसी रास्ते पर थी
जो उसे उसके नीलकंठ ने दिखाया था ,
विष को अपने अंदर धार कर
जग का कल्याण करने कि राह ,
और उसी राह पर चल रही थी
तब से,
जब  माँ ने पहली पायल पैरों में डाली थी ,
आज  रुनझुन करते
उन्ही पायलों के साथ
माँ कि नयी सारी ,
काम वाली बाई को दे आयी थी वो |
बहुत डाट खाई थी ,
पर शिव कि सती
को शिव के पदचिन्हों पर चलने से
कौन रोक पाया है ?
तीन से तीस कि होते तक
जब भी ईश्वर के सन्मुख कुछ माँगा
किसी न किसी के लिए था
दूसरों के भले में ही अपना भला
चाहा था उसने ,
इसीलिए कोई  बाप बन
कोई भाई बन ,
कोई सखी बन ,
कोई प्रियतम बन
लूट रहा था उसे |
स्नेह, करुना, दया ,
वैराग , त्याग ,
ये ही  थे उसके जीवन के प्रतिमान ,
इन्ही  के कारण जीवन के हर स्तर पर ठगी गयी ,
क्या गलत थे उसके प्रतिमान
या लोगों को कद्र नहीं थी ,
उन प्रतिमानों की |
बहुत कोशिश की सती को शिव से भिन्न करने की ,
पर भिन्न करने कि इस
कोशिश में
आज सती ने वैसे ही आत्मदाह कर लिया ,
जैसे
दक्ष के यज्ञ कुंड में |

Friday, 15 June 2012

उसने चाहा था हवाओं का रुख बदल जाये ,